{"_id":"68851b312f7548f92b09d51f","slug":"villagers-protested-at-the-power-station-over-the-electricity-crisis-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-155878-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत बदहाली पर ग्रामीणों ने किया बिजलीघर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत बदहाली पर ग्रामीणों ने किया बिजलीघर पर प्रदर्शन
Sat, 26 Jul 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट के मुबारकपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण स्रोत संवाद
शेरकोट। क्षेत्र में शुक्रवार को शाम ठप हुई बिजली आपूर्ति शनिवार को 24 घंटों बाद भी सुचारु नहीं हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने मुबारकपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया।
शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुबारकपुर बिजलीघर का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बूंदाबांदी के दौरान भी घंटों बिजली गुल कर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। शुक्रवार रात मौसम खराब होने पर विद्युत आपूर्ति बंद होने से रात भर गांव में अंधेरा पसरा रहा।
शनिवार को दिन भर में आपूर्ति नहीं हुई। निगम के अधिकारी, कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लवी चौहान, प्रमोद कुमार, जुबैर अहमद, मोहसिन, शुभम, मोनू, विकास, मुनिराज, रोहित, अतुल, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, उमरी बिजली घर से जुड़े गांवों के किसान भी कई दिन से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि चरमराई बिजली आपूर्ति के कारण धान की फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। शिकायत करने के बाद भी निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
पाडली मांडू, चाकरपुर, तरकोला, मोरना आदि गांवों के किसान जगत सिंह, विशाल चौधरी, महावीर, बढ़े सिंह, कल्याण सिंह ने चेतावनी दी कि बिजली में आपूर्ति जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसान बिजलीघर काे घेरेंगे।