{"_id":"5f2854848ebc3e24222e0abc","slug":"villagers-protest-against-pradhan-bijnor-news-mrt4944933164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में नयी बस्ती/दुर्गा कालोनी मे रास्ता बनाने की मांग को प्रदर्शन ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
ग्रामीणों ने किया प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन
अफजलगढ़। इस्लामनगर पंचायत की नई बस्ती व दुर्गा कॉलोनी के कच्चे मार्ग वाले रास्ते में पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान से बार-बार मांग करने के बाद भी मार्ग निर्माण न कराने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रधान के विरुद्ध विरोध जताया। डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीण हरीश कुमार, मुकेश, जितेंद्र कुमार, दलपत, हरभजन सिंह आदि का कहना है कि कॉलोनी में मुख्य मार्ग से जितेंद्र के घर से आगे तक का मार्ग खस्ता व बदहाल है। कालोनी तक करीब 100 मीटर मार्ग बिल्कुल कच्चा है। उसमें पानी भरने से आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीण दूसरे मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। कई बार प्रधान से मार्ग निर्माण कराने की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कई बार लिखित में डीएम को भी पत्र भेजकर मार्ग निर्माण की मांग की है। क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रधान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नही किया जाता है तो वह आदोलन के लिए मजबूर होंगे। उधर, ग्राम प्रधान राखी काला का कहना है कि बजट नहीं है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृत होते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह बीडीओ को निर्देशित कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।