{"_id":"6a0e01fdeda16b1176029397","slug":"villagers-of-narayanpur-chhanga-met-mp-chandrashekhar-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-180073-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर से मिले नारायणपुर छंगा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर से मिले नारायणपुर छंगा के ग्रामीण
विज्ञापन
धामपुर। जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील के गांव नारायणपुर छंगा के ग्रामीण बुधवार को धामपुर में गांव जैतरा स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद एड. से मिले। ग्रामीणों से उनके खिलाफ झूठे केसों का निरस्त करा न्याय दिलाने की मांग की। सांसद ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
बुधवार को गांव के लोगों ने सांसद को अवगत कराया कि पिछले माह वंचित समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मामले को पीड़ित परिवार के सदस्य सांसद चंद्रशेखर से उनके आवास पर पहुंचे और अपनी व्यथा से अवगत कराया। सांसद ने वार्ता कर परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताया कि इस मामले में कुछ दिनों पहले पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सांसद चंद्रशेखर को गांव आने और मदद करने को कहा था। मंगलवार को सांसद चंद्रशेखर ठाकुरद्वारा जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पहले उन्हें करीब तीन घंटे तक गांव जैतरा स्थित उन्हीं के आवास पर पुलिस ने नजरबंद रखा। बाद में सहमति बनने के बाद वह अपने आवास से तो निकल गए लेकिन स्योहारा पहुंचने पर पुलिस ने सांसद को फिर रोक लिया और शुगर मिल परिसर स्थित गेस्ट हाउस ले गई। रात तक सांसद से वार्ता चलती रही और वह ठाकुरद्वारा नहीं जाने में सफल नहीं हो सके।
बुधवार को ठाकुरद्वारा से एक प्रतिनिधिमंडल धामपुर पहुंचा और सांसद को आपबीती बताई। इस दौरान सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह लड़ाई लड़ेंगे। सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे। ग्रामीणों ने उन पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस कराने की मांग की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन, दीपक कुमार सिंह आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।