{"_id":"685aedb7e4cc9f29a50303f0","slug":"villagers-got-angry-when-the-road-was-blocked-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-152986-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रास्ता बंद करने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रास्ता बंद करने पर ग्रामीण भड़के
Tue, 24 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद-सरवनपुर में फोरलेन के लिए मिट्टी उठाने के कार्य को रोकने पहुंचे ग्रामीण।स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। सरवनपुर के ग्रामीणों ने किसानों के जंगल जाने के रास्ते को बंद करने पर फोरलेन का निर्माण कार्य रुकवा दिया। कर्मचारी जेसीबी से फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी उठाने का कार्य कर रहे थे।
सरवनपुर नहर पर काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के पुल निर्माण के साथ भारी वाहनों की पार्किंग तैयार की जा रही है। फोरलेन कर्मचारी मंगलवार को सरवनपुर के निकट पूर्व में डाली गई मिट्टी को उठाने का कार्य कर रहे थे। जेसीबी से कार्य होता देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मिट्टी उठाने का कार्य भी रुकवा दिया।
पूर्व प्रधान कृष्ण देव, ग्रामीण ओमवीर राठी, वरुण राठी, ब्रह्मपाल सिंह आदि का कहना था कि फोरलेन कर्मचारी जहां से मिट्टी उठाने और गड्ढा बनाने का कार्य कर रहे थे, वहां से किसानों का रोजाना जंगल क्षेत्र में जाना होता है। मिट्टी उठाने और गड्ढे होने से किसान अपने खेतों पर नहीं जा पाएंगे। इसके बाद फोरलेन कर्मचारियों ने जंगल क्षेत्र में जाने वाले रास्ते के गड्ढों को भी समतल करा दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने की अपील की।