फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers get relief from killing man-eating guldar

आदमखोर गुलदार मारे जाने से कई गांव के ग्रामीणों को मिली राहत

Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers get relief from killing man-eating guldar
नजीबाबाद के गांव भोगपुर में ग्रामीणों द्वारा मार गया गुलदार। - फोटो : NAZIBABAD
आदमखोर गुलदार मारे जाने से ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन

नजीबाबाद। भोगपुर में छात्र को मौत के घाट उतारने से गुस्साई भीड़ ने गुलदार को मार डाला। आदमखोर गुलदार के आतंक का खात्मा होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
नजीबाबाद तहसील के कौड़िया रेंज के अंतर्गत आने वाले भोगपुर में कक्षा 7 के छात्र प्रशांत को गुलदार ने मार दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने लगभग 20 से 25 बीघा गन्ना क्षेत्र को घेर लिया। भोगपुर के अलावा गांव मलूकवाली, बिजौरी, रूद्रपुर, अमीखानपुर, भुड्डी आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। कोई लाठी और डंडा लेकर पहुंचा, तो कोई लाइसेंसी बंदूक। गुलदार की मौत गोली लगने से हुई है। वनविभाग ने गुलदार का शव कब्जे में ले लिया है। पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि गुलदार को कितनी गोली लगी।
विज्ञापन

मृत गुलदार ही आदमखोर था या और भी आदमखोर, तय नहीं
नजीबाबाद। भोगपुर में आदमखोर गुलदार की मौत के बाद अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मंडावली के गांव प्रेमपुरी, नांगलसोती के गांव सराय आलम, सबलगढ़, रायपुर क्षेत्र के गांव नवादा और किरतपुर क्षेत्र असगरपुर गांव में ग्रामीणों में मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर गुलदार भोगपुर में मारा गया, या अन्य गुलदार भी आदमखोर हो चुके हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्यांग ने गंवाया पुत्र, परिवार में मातम
नजीबाबाद। भोगपुर में जयप्रकाश उर्फ पपले दिव्यांग है। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जयप्रकाश के छोटे बेटे प्रशांत को गुलदार ने मार दिया। इससे परिवार और गांव में मातम पसर गया। उधर बीइओ इशकलाल, मुख्य अध्यापक अरविंद और शिक्षक भी छात्र प्रशांत की मौत से स्तब्ध हैं।

गोवंश को गुलदार ने बनाया निवाला
नांगलसोती। नांगलसोती के गांव जालपुर में रविवार रात गुलदार ने किसान धर्मपाल सिंह के गोवंश को निवाला बना लिया। धर्मपाल सिंह ने सवेरे देखा तो उनका बछड़ा गायब था। गोवंश के अवशेष खेत में मिलने से गुलदार द्वारा उसके खा जाने की पुष्टि हुई। नांगलसोती के सराय आलम, जालपुर, हरचंदपुर, सबलगढ़, पूंडरी सहित कई क्षेत्रों में पिछले काफी समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed