फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers created ruckus to make road

Bijnor News: सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus to make road
सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा। स्योहारा से मलकपुर बुड़ेरन होते हुए दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर शुरू हुए मरम्मत कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। उनका कहना है कि कई दशकों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इस बार भी मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
स्योहारा-मलकपुर बुड़ेरन खस्ताहाल मार्ग के लिए मंडी परिषद की ओर से 640 मीटर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के लिए स्वीकृत किया गया था। बृहस्पतिवार को जैसे ही सड़क मरम्मत का कार्य आरंभ होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो भाकियू कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य रुकवाते हुए जाम लगा दिया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत सहित पूर्व प्रधान अतुल त्यागी, अंकुर यादव, अंकित गौड़, जुगन चौहान, पप्पू यादव, नसीम अहमद, सौरभ त्यागी, रातुल त्यागी, कामिल हुसैन, अरुण शर्मा आदि का कहना था कि मात्र 640 मीटर सड़क की मरमत से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्योहारा से गांव मलकपुर बुड़ेरन तक तीन किमी सड़क निर्माण की मांग की। काफी हंगामे के बाद मंडी परिषद विभाग द्वारा कार्य को रोक दिया गया। मंडी परिषद के अवर अभियंता उमेश द्विवेदी का कहना है कि बजट कम होने के कारण सिर्फ गड्ढा मुक्त कार्य किया जा रहा था, जिसको रोक दिया गया गया है। यह सड़क जिला पंचायत विभाग से स्वीकृत हो गई है, शीघ्र ही उक्त सड़क का निर्माण जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed