{"_id":"687e947c8608a723c602c3f0","slug":"villager-died-in-road-accident-bijnor-news-c-27-1-bij1007-155394-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
Tue, 22 Jul 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। अपने दो सालों के साथ नूरपुर के गांव कुंडा बल्दाना जा रहे बाइक सवार शहर कोतवाली के गांव आदमपुर निवासी विमल कुमार (40) की मौत हो गई। हादसा बाइक के सामने अचानक कुत्ते के आ जाने से हुआ।
विमल कुमार पुत्र रोहिताश सिंह अपनी ससुराल फड़ियापुर आया था। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने साले देवेंद्र उर्फ सोमपाल व सोनू पुत्रगण हरकेश के साथ एक बाइक से रिश्तेदारी में एक आरिष्टी में शामिल होने के लिए नूरपुर क्षेत्र के गांव कुंडा बल्दाना जा रहा था। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जब वे गांव कुम्हारपुरा के समीप पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
बाइक चला रहे कपिल का सिर सड़क से टकरा गया। देवेंद्र और सोनू भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विमल को मृत घोषित कर दिया। विमल ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।