फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village Sihri's road washed away in flood waters

बाढ़ के पानी ने क्षतिग्रस्त कर दी सड़क

Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Village Sihri's road washed away in flood waters
बाढ़ के पानी में गांव सिहरी की बह गई सड़क
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। गंगा के बढ़े जल स्तर से खादर में आई बाढ़ का पानी सड़क पर आने से गांव सिहली को तहसील से जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से गांववासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलीलपुर खादर क्षेत्र में गंगा का जल स्तर बढ़ने से आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क के कारण चांदपुर क्षेत्र को हस्तिनापुर-मेरठ से जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है। वहीं खादर क्षेत्र के गांव सिहली की सड़क टूट जाने से अनेक गांववासियों का ब्लॉक, थाना, तहसील, जिला मुख्यालय तक आने जाने का मार्ग प्रभावित हो गया है। सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई है। गांववासियों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से पानी उफनकर कई किमी दूर तक सड़कों पर बहने लगा था, जिससे खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का जनजीवन अभी भी प्रभावित हैं। दत्तियाना से गांव सिहाली को जाने वाली सड़क पर बाढ़ के दौरान गंगा का पानी चलने से सड़क अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ स्थानों पर सड़क में बड़े व गहरे गड्ढे हो गए जो तालाब जैसे दिख रहे हैं। सड़क टूटने से सैकड़ों ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दुष्यंत कुमार, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सुभाष चौहान, गौरव त्यागी, कुलदीप चौहान आदि ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed