फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village panchayat secretary accused of rigging

ग्राम पंचायत सचिव पर धांधली का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Village panchayat secretary accused of rigging
ग्राम पंचायत सचिव पर धांधली का आरोप
विज्ञापन

नींदडू़। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। वहीं, मनरेगा मजदूरों ने भुगतान नहीं होने पर प्रदर्शन किया।
न्याय पंचायत नींदडू़ की ग्राम पंचायत सलावा में शासन के आदेशानुसार सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ओमप्रकाश ने बताया कि रेत, बजरी व अन्य सामान खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। आरोप है कि सेक्रेट्री राकेश कुमार ने रुपये ठेकेदार के खाते में डालने के बहाने ग्राम प्रधान भगीरथ सिंह से उनका डोंगल ले लिया और रुपया दूसरे ठेकेदार के खाते में डाल दिया। उन्होंने सेक्रेट्री पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। अब रेत, बजरी व अन्य सामान वाले अपना भुगतान मांग रहे हैं, जिसके कारण निर्माण कार्य भी बीच में रुक गया है। ग्राम प्रधान की सहमति एवं उपस्थिति में कराए जा रहे कार्य का अभी कोई भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, मनरेगा मजदूरों ने छह महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदार व सचिव के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान के अलावा मुनेश कुमार, राजेश काले, शेर सिंह, शेर सिंह भूरे, बबलू, नीरज, अशोक कुमार, जसराम, राम प्रसाद, गेंदा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सचिव राकेश कुमार ने कहा कि शौचालय निर्माण का ठेकेदार से कोई लेना देना नहीं है। इसे ग्राम पंचायत बनवा रही है। सामग्री का पैसा राज्य वित्त आयोग का लग रहा है तथा मजदूरों को मनरेगा धन से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने प्रधान व ठेकेदार पर हमसाज होकर अपने रिश्तेदारों के नाम से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed