फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village heads are happy with the order to extend their tenure.

Bijnor News: कार्यकाल बढ़ने के आदेश से ग्राम प्रधानों में खुशी

Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Village heads are happy with the order to extend their tenure.
ग्राम प्रधान सचिन मलिक। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम प्रधानों को ही सरकार प्रशासक नियुक्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्राम प्रधानों ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन मलिक का कहना है कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग संगठन द्वारा की जा रही थी। इस संबंध में लखनऊ में एक महासम्मेलन भी आयोजित किया गया था। सरकार ने प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर सही कदम उठाया है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन कोतवाली देहात के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल चौधरी का कहना है कि ग्राम प्रधान काफी समय से ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय ऐतिहासिक है। ग्राम प्रधानों की एकता तथा उनके द्वारा सरकार को सही संदेश दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत सलेमपुर गधेली के ग्राम प्रधान शीशपाल सिंह का कहना है कि आगामी पंचायत चुनाव होने तक सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य जारी रहेंगे तथा ग्राम प्रधान से संबंधित ग्रामीणों के सभी काम सरलता के साथ होते रहेंगे।
ग्राम पंचायत गुनियापुर के प्रधान रविंद्र सहरावत का कहना है कि सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जा रहा है। आगामी चुनाव तक ग्राम प्रधानों के हाथ में ग्राम पंचायत की बागडोर रहेगी।

इससे जनता को सीधा लाभ होगा। यदि पूर्व की भांति प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाता तब छोटे-छोटे कामों के लिए भी ग्रामीण जनता को प्रशासकों तलाशना पड़ता। सरकार का सराहनीय कदम है।

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।- फोटो : 1

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।- फोटो : 1

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।

ग्राम प्रधान सचिन मलिक।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed