फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village Bankpur Double Murder

अनैतिक संबंध के शक में की गई शुभम और आशीष की हत्या

Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Village Bankpur Double Murder
क्राइम। - फोटो : ???????
अनैतिक संबंध के शक में की गई शुभम और आशीष की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। गांव बांकपुर में शुभम और आशीष की हत्या गांव के ही अंकित और उसके साथी सलमान ने की। अंकित को शक था कि उसकी पत्नी से आशीष के अनैतिक संबंध हैं। साजिश के तहत दावत के बहाने आरोपियों ने पहले तो शुभम को बुलाया, फिर उसके भाई आशीष को। दोनों भाइयों को शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में कई बातें आरोपियों ने पुलिस को बताई हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अंकित के खून में सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।
कोतवाली देहात थाने के गांव बांकपुर निवासी देवेंद्र का बड़ा पुत्र शुभम और छोटा पुत्र आशीष रविवार की शाम लापता हो गए थे। मंगलवार को दोनों के शव गांव गंगावाला में गन्ने के खेत से मिले थे। वारदात का पता चलने के बाद गांव का अंकित पुत्र सुभाष व सलमान लापता थे। पुलिस ने रात में ही सलमान को मंडावली से दबोचा और आरोपी अंकित को मेरठ की सदर बाजार पुलिस ने पकड़ लिया। अंकित को कोतवाली देहात पुलिस के हवाले कर दिया। अंकित दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोहरे हत्याकांड का पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम सात बजे अंकित ने पहलेेे से शराब और चिकन का जंगल में अपने नलकूप पर इंतजाम कर रखा था। पार्टी देने के बहाने घर से शुभम को अंकित अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया। वहां सलमान पहले से मौजूद था। अंकित ने शुभम से आशीष को भी दावत में शामिल होने के लिए बुुला लिया। दोनों भाइयों को शराब पिलाई। नशे में होने पर दोनों भाईयों के सिर पर अंकित ने फावड़े से प्रहार किए, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अंकित दोनों शवों को नलकूप पर छोड़कर घर आ गया। सलमान अपने घर चला गया। इसके बाद आरोपी अंकित रात में करीब 11 बजे दवाई लेने के बहाने अपने घर से कार लेकर निकला। दोनों शवों को कार में डालकर गंगावाला के जंगल में फेंका और आराम से घर आकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार बताया आरोपी अंकित
बिजनौर। पुलिस के मुताबिक पिछले दस सालों से अंकित को मधुमेह की बीमारी है। साथ ही वह मानसिक रोगी भी है। आशीष अंकित की पत्नी के पास उठता बैठता था। अंकित को शक था कि उसकी पत्नी से आशीष के अनैतिक संबंध है। इसी कारण पत्नी अंकित को तवज्जो नहीं देती। उसने दोनों भाइयों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। दोनों भाइयों को पार्टी के बहाने बुलाकर मार डाला। हालांकि अंकित दोहरे हत्याकांड को अकेला अंजाम देने की बात कर रहा है पर पुलिस मान रही है कि सलमान भी उसके साथ हत्या में शामिल था।
गुमराह करने को दूसरे अंकित के खेत में डाले थे दोनों शव
बिजनौर। हत्यारोपी अंकित ने दोनों शव गांव गंगावाला से भगैन जाने वाले मार्ग पर अंकित पुत्र घसीटा के खेत में इसलिए डाले, ताकि उस पर हत्या का शक न हो। अंकित पुत्र घसीटा ने पूर्व में शुभम के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों में दुश्मनी चल रही थी। हत्यारोपी अंकित ने सोचा कि अंकित पुत्र घसीटा की दुश्मनी का फायदा उठाकर उसके खेत में शव डालने से पुलिस को सच्चाई का पता नहीं चलेगा। हालांकि जिस खेत में शव डाले गए, उसे अंकित पुत्र घसीटा बेच चुका है।
सुल्तान व गुज्जर नाम से जाना जाता था शुभम
बिजनौर। पुलिस के मुताबिक मृतक शुभम दबंग था। गांव में उसे गुज्जर व सुल्तान नाम से पुकारा जाता था। शुभम के आगे किसी की बोलने की हिम्मत नहीं थी। नशाखोरी करने के साथ नशे का सामान बेचने व बिकवाने में भी उसकी संलिप्तता पुलिस बता रही है। हत्यारोपी अंकित को मालूम था कि अगर उसने अकेले आशीष को ठिकाने लगाया तो शुभम उसे नहीं छोड़ेगा। शुभम के बहाने ही आशीष को बुलाया जा सकता है। शुभम की कमजोरी आरोपी को मालूम थी। इसलिए उसने पार्टी देने के बहाने पहले शुभम को बुलाया। उसके बाद आशीष को।

बैराज पर हुआ अंतिम संस्कार
बिजनौर। पोस्टमार्टम के बाद शुभम व आशीष के शव बुधवार को गंगा बैराज पर ले जाए गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनो भाइयों की चिता एक साथ जली। शुभम की चिता को उसके चचेरे भाई लवी और आशीष के शव को परिवार के चचेरे भाई जोंटी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed