फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidya Mandir Inter College of Dhampur got 'A' grade

धामपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज को मिला ‘ए‘ ग्रेड

Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vidya Mandir Inter College of Dhampur got 'A' grade
धामपुर विद्या मंदिर के प्रथम आने पर मिले प्रमाण पत्र को दिखाते प्रधानाचार्य। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज को मिला ‘ए‘ ग्रेड
विज्ञापन

धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धामपुर को मुरादाबाद मंडल में संचालित 24 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों के मूल्यांकन में ‘ए‘ ग्रेड प्रदान किया गया। भारतीय शिक्षा समिति की टीम ने आठ बिंदुओं पर कॉलेजों का मूल्यांकन किया था।

भारती मानक परिषद द्वारा मूल्यांकित विद्यालय की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर धामपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज को ‘ए‘ ग्रेड प्रदान किया गया है। विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री तपन, भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विशेष कुमार ने ए ग्रेड के प्रमाण पत्र को विद्या मंदिर धामपुर के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह को प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रथम ग्रेड में आने से शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. लाल बहादुर रावल, प्रबंधक पीयूष कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल ने विद्यालय को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन करने की जरूरत पर जोर दिया है। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed