फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur Kuti: A city of tents started coming up on the banks of Ganga.

Bijnor News: विदुर कुटी गंगा किनारे आबाद होने लगा तंबुओं का शहर

Wed, 15 Nov 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vidur Kuti: A city of tents started coming up on the banks of Ganga.
बिजनौर में विदुर कुटी के पास लगने वाले गंगा स्नान मेले का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष साक
- 23 नबंबर को होगा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, 27 को मुख्य स्नान
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेला स्थल पर पहुंचकर की समीक्षा बैठक, तैयारियों को लिया जायजा


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। विदुरकुटी के पास गंगा तीरे तंबुओं का शहर आबाद होने लगा है। मेला स्थल पर रास्ते बनकर तैयार हो गए हैं, पथ प्रकाश के लिए लाइनें बनाई जा रही हैं। तंबू लगाए जाने का काम भी चालू हो गया है। तैयारियों के क्रम में मेला स्थल पर ही समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
बता दें कि 23 नवंबर को मेले का उद्घाटन किया जाएगा। करीब चार दिनों तक चलने वाले मेले में मुख्य गंगा स्नान 27 नवंबर को होना है। मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, जोकि तंबू लगाकर दो से तीन दिनों तक ठहरते हैं। हालांकि तमाम लोग मुख्य गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। मेला स्थल तक पहुंचने के लिए ढाई-ढाई किलोमीटर लंबे दो रास्ते तैयार किए गए हैं। मेला परिसर के अंदर भी मार्ग तैयार हो गए हैं। फिलहाल पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइन बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत के अभियंता कपिल देव, अवर अभियंता राजेश कुमार यादव, नवीन कुमार, सुशील कुमार, प्राशनिक अधिकारी नाहर सिंह, विनोद राठी, धर्मेन्द्र सिंह, इलम सिंह, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, धर्मा राम सिंह आदि मौजूद रहे।

चार लाख वर्ग मीटर रहेगा मेले का दायरा

इस बार मेला चार लाख वर्ग मीटर में रहेगा। पिछले साल के मुकाबले करीब पचास हजार वर्ग मीटर ज्यादा है। ऐसे में मेला स्थल पर श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए ज्यादा जगह मुहैया होगी। लोगों को डेरा बनाने के लिए आसानी होगी। इस बार भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मेले का दायरा बढ़ाया गया है।



मेले की भव्यता में लगेंगे चार चांद
इस बार मेले को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। क्योंकि पिछले साल केवल एक दिन ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे, इस बार दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। लेजर शो भी दो दिनों तक होगा। इससे मेले की भव्यता और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed