फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   vidio ko sajis bataya to gussaye log

वीडियो को साजिश बताया तो गुस्साए लोग

Tue, 30 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
vidio ko sajis bataya to gussaye log
बिजनौर में एसपी से मिलने जाते अशरफ के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में महिला के साथ अनवारूल हक के वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस मामले को लेकर खलबली मची हुई है। इसी कड़ी में अनवारूल हक के मामले में एक गवाह के भाई अशरफ ने वायरल हुई वीडियो को साजिश के तहत  मौलवी फुरकान व उनके बेटों ने महिला को मोटी रकम देकर बनवाने का आरोप लगाया है। अशरफ के परिजन दिन में एसपी से मुलाकात की। इन लोगों ने अशरफ को मनोरोगी बताया। दुष्कर्म के आरोपी अनवारूल हक को गिरफ्तार  करने की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार की रात बिजनौर की जामा मस्जिद में काफी व्यक्ति जमा थे। अनवारूल हक के खिलाफ दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में    गवाह असलम का भाई अशरफ वहां जमा भीड़ के बीच पहुंचा। अशरफ ने अपने बड़े भाई  अकरम , महिला व अन्य लोगों को मौलवी फुरकान व उनके बेटों से मोटी रकम लेकर अनवारूल हक को दुष्कर्म के मामले में साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। अशरफ के    बयान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई । कुछ लोगों में अशरफ के बयान पर गुस्सा आ गया। मंगलवार को अशरफ के परिजन एसपी से मिले तथा कहा कि अशरफ मनोरोगी है। अशरफ का दिल्ली के मेंटल  हास्पिटल में इलाज भी चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया कि अशरफ कई बार खुद पर परिजनों पर हमला कर चुका है। अशरफ के मेंटल हास्पिटल में चल रहे इलाज के कागज भी दिखाए। अशरफ के पिता इस्लामुददीन ने कहा कि उनके बड़े बेटे असलम ने अनवारूल हक को दुष्कर्म करते दबोचा है। अनवारूल हक व उनके साथी घर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों से उन्हें अपनी जान का खतरा है। अशरफ को यह घर से अगवा करके लाए और उससे उल्टे सीधे बयान दिला रहे हैं। अशरफ अभी घर नहीं पहुंचा है।  इस्लामुददीन ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अनवारूल हक के मामले में गठित समिति के सदस्य भी एसपी से मिले। इन लोगों ने अशरफ समेत अनवारूल हक से जुड़े सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में जावेद आफताब , सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, कारी अब्दुल हन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed