फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video of offering Namaz in a public place goes viral

UP: सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का मामला, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, जानें पूरा मामला

Wed, 27 Jul 2022 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 02:30 AM IST
सार

सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने के मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है। वहीं वीडियो वायरल होने से हिंदू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Video of offering Namaz in a public place goes viral
नमाज पढ़ने का मामला। - फोटो : amar ujala doce

विस्तार

बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर मोतीचूर के पास बने यात्री शेड के समीप एक 70 वर्षीय वृद्ध द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ते हुए दो मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने से हिंदू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि नमाज पढ़ने वाला व्यक्ति पास में ठेला लगाकर अपना भरण पोषण करता है। उन्होंने बताया कि वृद्ध ने जहां नमाज पढ़ी है। वहां से अन्य धर्म का धार्मिक स्थल की काफी दूरी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम छह बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छानबीन की तो नमाज पढ़ने वाला व्यक्ति स्थानीय मोहल्ला किला निवासी जहीर अहमद पुत्र नाजिम आयु लगभग 70 वर्ष है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने यात्री शेड के पास सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ी। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों ने आपत्ति जताई। जबकि जहां नमाज पढ़ी गई है, वहां से मंदिर काफी दूरी पर है। हालांकि पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed