{"_id":"5d30ba068ebc3e6d0a3df27c","slug":"verification-of-aadhaar-card-will-be-done-by-the-chief-bijnor-news-mrt433875282","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में सुधार को प्रधान से कराना होगा सत्यापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में सुधार को प्रधान से कराना होगा सत्यापित
विज्ञापन
आधार कार्ड।
- फोटो : ??????
आधार कार्ड में सुधार को प्रधान से कराना होगा सत्यापित
बिजनौर। अगर आप अपने आधार कार्ड में संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए ग्राम प्रधान से सत्यापित कराकर शपथ पत्र लगाना होगा। इसके बाद ही संशोधन की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नया नियम 15 जुलाई से लागू हो गया है। इससे पूर्व केवल मतदाता पहचान पत्र आदि दस्तावेजों से ही आसानी से आधार कार्ड में संशोधन कर दिया जाता था।
भारत के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड जारी किया है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण इसे करता है। आधार कार्ड अब सभी चीजों के लिए जरूरी होता जा रहा है। पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। आधार कार्ड के महत्व को बढ़ाते हुए भारत सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो इसके बिना लगभग हर सरकारी काम रुक जाएगा। इसका कोई और इस्तेमाल नहीं कर सकता है। अफसरों की मानें तो आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए भारत सरकार ने नियम में बदलाव किया है। संशोधन कराने के लिए मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ऑनलाइन आधार कार्ड सुधार पोर्टल द्वारा नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्मतिथि आदि में सुधार कराया जा सकता है। सरकार ने इसके लिए बैंकों और डाकघरों को अधिकृत कर रखा है। अब आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित शपथ पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पूर्व पुराने आधार कार्ड से ही आसानी से संशोधन कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नया नियम 15 जुलाई से लागू कर दिया गया है। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित शपथ पत्र लाना अनिवार्य है।