{"_id":"5fc7d6c58ebc3e9bf13665cf","slug":"vegetable-seller-died-in-an-accident-bijnor-news-mrt513761485","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
मंडावर। वाहन की चपेट में आकर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सब्जी विक्रेता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव चाहड़ावाला निवासी 29 वर्षीय राहुल काफी समय से कोटद्वार में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार को राहुल अपने कमरे से निकलकर आढ़त पर सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना वहां के लोगों ने फोन पर राहुल के परिजनों को दी। परिजन उपचार के लिए राहुल को बिजनौर ले आए। यहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने राहुल को रेफर कर दिया गया। परिजन राहुल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाने लगे लेकिन राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राहुल के दो बच्चे हैं। राहुल की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
-----
कारों की टक्कर में चार घायल
नगीना। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह सहारनपुर निवासी नीतीश सिंघल कार से नगीना आ रहे थे। जब वह नगीना नजीबाबाद रोड स्थित बुंदकी तिराहे पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे धामपुर निवासी शिवम की कार की टक्कर हो गई। इसमें पारुल, नीतीश तथा धामपुर न्यू सिटी निवासी पूजा व शिवम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।