फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vegetable market will be started from three o'clock in the morning to seven in the morning.

सुबह तीन बजे से सात बजे तक लगेगी सब्जी मंडी

Sun, 23 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market will be started from three o'clock in the morning to seven in the morning.
सुबह तीन बजे से सात बजे तक लगेगी सब्जी मंडी
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा के हस्तक्षेप के बाद सब्जी आढ़ती एवं फुटकर ऐसोसिएशन की ओर से मंडी को दो दिन से बंद कर किया जा रहा आंदोलन शनिवार को खत्म हो गया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह से वार्ता करने के बाद अब बड़ी मंडी में ही सब्जी मंडी में हर रोज सुबह तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी। इस निर्णय के बाद आढ़तियों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम सैनी, होशराम सैनी, सुरेंद्र बॉबी, अबरार अहमद, धर्मी सैनी, अशोक सैनी, डा. अनित अग्रवाल आदि समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर विधायक अशोक राणा से उनके पैतृक गांव ठाटजट जाकर मिले। बताया कि एसडीएम धीरेंद्र सिंह पहले की तरह से इस बार भी बड़ी मंडी से सब्जी मंडी को 21 मई से नगर की आबादी से बाहर करने का आदेश दिया है। पिछली बार उन्हें काफी नुकसान हुआ था, इसलिए आढ़ती बड़ी मंडी से नहीं जाना चाहते। आढ़तियों ने शनिवार को भी मंडी को बंद रख कारोबार नहीं किया। लोगों को ताजी सब्जी नहीं मिल सकी। मंडी की हड़ताल के कारण कुछ सब्जी विक्रेताओं ने कई गुना ज्यादा दामों में सब्जी व अन्य सामान बेचा।
विज्ञापन

आढ़तियों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने एसडीएम से वार्ता की और समय में परिवर्तन कर मंडी को सुबह तीन बजे से सुबह के सात बजे तक वहीं पर लगाने देने का प्रस्ताव रखा। व्यापारियों का कहना है कि विधायक ने एसडीएम के वार्ता के बाद मंडी के समय में बदलाव कर मंडी लगाने की की अनुमति दी है। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह के बाहर होने के कारण उनसे वार्ता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed