फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vasu and Alkama got first in essay competition

Bijnor News: निबंध प्रतियोगिता में वासु और अलकमा ने पाया प्रथम

Sun, 11 Dec 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vasu and Alkama got first in essay competition
नजीबाबाद। नगर के विद्यालयों में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में आयोजित वाद विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी की देखरेख में भारतीय भाषा उत्सव के रूप में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती का जन्मोत्सव मनाया गया। निबंध प्रतियोगिता में वासु मेहता, अभिषेक, देवराज और वाद-विवाद में दिव्यम कंडवाल, देवेश कुमार, अमित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या शबाना परवीन की अध्यक्षता में शिक्षिकाओं ने महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। निबंध में अलकमा, सना, महक और कला प्रतियोगिता में रिहा व अंजुम, इकरा व नजाकत, सादिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उधर, साहू जैन कालेज में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के व्यक्तित्व और योगदान पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह ने तमिल भाषा के महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती को महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी बताया। उधर, आसीएस इंटर कॉलेज साहनपुर में प्रधानाचार्या सुरेंद्र कुमार, एमडीकेवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता चौधरी, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह के नेतृत्व में और आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed