{"_id":"600f0b448ebc3e31d240a786","slug":"vaishnavi-verma-becomes-cmo-bijnor-news-mrt522304335","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णवी वर्मा बनी सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णवी वर्मा बनी सीएमओ
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में शिकायत सुनती एक दिन की सीएमओ वैष्णवी वर्मा।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णवी वर्मा बनी सीएमओ
बिजनौर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा वैष्णवी वर्मा को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया। उसने वहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित लिपिकों को निर्देशित किया। सुबह 11 बजे उसने कार्यालय परिसर में ही स्वास्थ्य अफसरों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए सभी से मतदान की अपील की।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में बालिकाओं को एक दिन का सांकेतिक प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया। सोमवार सुबह लगभग दस बजे कार्यालय में पहुंची राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की विज्ञान संकाय की 12वीं की छात्रा वैष्णवी वर्मा ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव से चार्ज लिया। सीएमओ ने उनके सामने वाली कुर्सी पर बैठकर मार्गदर्शन किया। वैष्णवी के साथ में आई उनकी शिक्षिका स्वाति यादव ने बताया कि वह काफी परिश्रमी और होनहार छात्रा है। वैष्णवी वर्मा के पिता राजीव वर्मा का निधन हो चुका है। माता नीरज वर्मा फतेहपुर स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं।
सीएमओ बनना चाहती है वैष्णवी
वैष्णवी ने बताया कि वह पढ़ लिखकर वास्तव में ही सीएमओ बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। वह सीएमओ बनने के लिए कठिन परिश्रम करेगी। इसके बाद वह बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित करेगी। इसीलिए उसने विज्ञान वर्ग में अध्ययन को चुना है। एक दिन के लिए ही सही, लेकिन उसे सीएमओ बनने का मौका मिला। इससे वह बेहद ही खुश है। यह यादगार पल वह कभी नहीं भूलेगी।