{"_id":"5fff39328ebc3e2e772bc3f9","slug":"vaccination-will-start-from-january-16-at-11-places-bijnor-news-mrt520382851","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 जनवरी से 11 स्थानों पर होगी कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 जनवरी से 11 स्थानों पर होगी कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत
विज्ञापन
16 जनवरी से 11 स्थानों पर होगी वैक्सीनेशन की शुरुआत
बिजनौर। जनपद में 16 जनवरी को जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल सहित 11 केंद्रों पर कोरोना रोधी टीकाकरण किया जाएगा। केवल धामपुर और नूरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण नहीं होगा। इन दोनों अस्पतालों में बाद में टीकाकरण सत्र शुरू किया जाएगा। केवल वैक्सीन आने की प्रतीक्षा है। अफसरों के अनुसार 14 या 15 जनवरी तक कड़ी पुलिस सुरक्षा में जनपद में कोविड-19 वैक्सीन आने की संभावना है। प्रथम चरण का टीकाकरण 16, 18, 22 और 25 जनवरी को होगा। अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा करीब 14 हजार स्वास्थ्य कर्मी प्रतिरक्षित किये जाएंगे।
कोरोना संक्रमण अब तक जनपद के 63 लोगों की जान ले चुका है। हर कोई वैक्सीन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। प्रशासन की तैयारी पूरी है, बस वैक्सीन आने की देरी है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित 11 स्थानों पर 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने की संभावना है। इसके लिए विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाएगा।
जनपद में टीकाकरण की पहली खेप लखनऊ से मुरादाबाद और मुरादाबाद से कड़ी पुलिस सुरक्षा में जिला मुख्यालय पर 14 या फिर 15 जनवरी तक आ जाएगी। इसके बाद संबंधित अस्पतालों को आवश्यकता के अनुसार वितरित की जाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जनपद में बनाई गई सभी 16 कोल्ड चेन को दुरुस्त करा दिया गया है। सभी कोल्डचेन सीसीटीवी से लैस कर दी गई हैं। इन पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
14 हजार कोरोना योद्धा किये जाएंगे प्रतिरक्षित
जिले में प्रथम चरण में 16, 18, 22, 25 जनवरी को अभियान चलाया जाएगा। इन चार दिनों में जिले के सरकारी एवं निजी स्तर के अस्पतालों में काम करने वाले अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा लगभग 14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
चार दिन होगा प्रथम चरण का टीकाकरण
जिले में पहले चरण का अभियान चार दिन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी। 16 जनवरी को 11 टीकाकरण स्थलों पर, 18 को 40 तथा 22 को 49 और 25 जनवरी को 47 स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा।