फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   vaccination target increased in the district

जिले में बढ़ाया गया टीकाकरण का लक्ष्य

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
vaccination target increased in the district
जिले में बढ़ाया गया टीकाकरण का लक्ष्य
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने टीकाकरण अभियान को जल्द से जल्द निपटाने के लिए जिले में टीकाकरण के लक्ष्य को बढ़ा दिया है। 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण के लक्ष्य को तो चार गुना तक बढ़ा दिया गया है। टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा जा रहा है।
कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद से जिले में टीकाकरण अभियान अब तेजी से चल रहा है। लोग बिना कहे ही टीकाकरण कराने के लिए शिविरों में आ रहे हैं। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण के लिए 26 लाख से अधिक का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 88 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है। दूसरी डोज लगवाने के लिए हालांकि अब भी पहले की ही तरह कम लोग आ रहे हैं। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य 31 दिसंबर तक रखा गया था। टीकाकरण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अब शासन ने इसके प्रतिदिन के लक्ष्य को बढ़ा दिया है। अब 18 साल से ऊपर के लोगों को हर रोज 42 हजार 200 और 15 से 18 साल तक किशोरों को टीकाकरण के लिए 12 हजार 900 का लक्ष्य रखा गया है। पहले ये लक्ष्य काफी कम था। अगर इस लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण हो तो जनवरी में हर हाल में टीकाकरण खत्म किया जा सकता है। इसके बाद आयु के हिसाब से पात्र बनने वालों का टीकाकरण होता रहेगा।
विज्ञापन

बढ़ाया गया लक्ष्य
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जिले में टीकाकरण का अभियान और तेजी से बढ़ाया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति पर एकनजर
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मचारी 13630 13690
फ्रंट लाइन कर्मचारी 15098 14866
18 से 44 साल 1558616 762952
45 से 60 साल 501028 334687
60 से अधिक 2340107 1295108
15 से 18 साल 2032 ------
नोट: आंकड़े तीन जनवरी तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed