फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttar Pradesh Primary Teachers Association Bijnor

बोर्ड परीक्षाओं से शिक्षिकाओं को अवमुक्त करने की मांग

Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Primary Teachers Association Bijnor
बोर्ड परीक्षाओं से शिक्षिकाओं को अवमुक्त करने की मांग
विज्ञापन

हल्दौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में महिला शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं से अवमुक्त रखने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में पुरानी पेंशन एवं डीए बहाली समेत कई समस्याओं पर विचार किया गया।

रविवार को जिलाध्यक्ष नागेश कुमार के आवास पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। नागेश कुमार ने कहा बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी से शिक्षिकाओं को अवमुक्त कराया जाए। क्षेत्र में पुरुष टीचरों की भरमार है। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन एवं डीए बहाली की मांग को पूरा नहीं किया है। उक्त मांगे पूरी कराने के लिए संघ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। जिला प्रवक्ता विपिन शर्मा ने कहा परिषदीय विद्यालय में चल रही ऑपरेशन कायाकल्प योजना में कमी होने पर शिक्षक जिम्मेदार नहीं है क्योंकि इसकी पूरी जिम्मेदारी पंचायत विभाग की है। संचालन जिला प्रवक्ता विपिन शर्मा ने किया। बैठक में इंद्रवीर नागर, यशवीर चौहान, धर्मेंद्र कुमार, रूपेंद्र सिंह, बालेश्वर सिंह, दीपक कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, सौरभ त्यागी, निलेश कुमार, सुमन देवी, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed