{"_id":"5e370f948ebc3e4afe314379","slug":"urban-phc-staff-accused-of-not-cooperating-nazibabad-news-mrt4669154133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को भेजा पत्र, अरबन पीएचसी स्टाफ नहीं करता सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को भेजा पत्र, अरबन पीएचसी स्टाफ नहीं करता सहयोग
विज्ञापन
अरबन पीएचसी स्टाफ पर सहयोग न करने का आरोप
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर नगर में स्थित अरबन पीएचसी के चिकित्सक और स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग न करने की शिकायत की है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने सीएमओ बिजनौर को पत्र भेजा है। डॉ. सर्वेश निराला का कहना है कि नगर में अरबन पीएचसी में कार्यरत चिकित्सा प्रभारी, एएनएम व स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण, पोलियो प्रतिरक्षण अभियान आदि में सहयोग नहीं किया जाता और न ही उनके द्वारा दिए गए आदेशों का पालन किया जाता है।
डॉ. निराला का कहना है कि जिले स्तर पर टीकाकरण तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अभियान को प्रभावी बनाने के दिशा निर्देशों के अनुपालन में अरबन पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी और संबंधित स्टाफ को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग के लिए पत्र और सूचनाएं दी जाती हैं। चिकित्सक का आरोप है कि स्टाफ यह कर आदेश का अनुपालन नहीं करता कि यह कार्य उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता।