फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over the death of groom's cousin in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत पर हंगामा

Fri, 08 Mar 2024 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of groom's cousin in a road accident
गुस्साए बरातियों ने बालावाली-मंडावर मार्ग पर जाम लगाया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। गांव सिमलीकलां में बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए बरातियों ने बालावाली-मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।

हरिद्वार जनपद के गांव रणजीतपुर थाना खानापुर से जौनी पुत्र महावीर की बरात बृहस्पतिवार को मंडावर क्षेत्र के गांव सीमलीकलां में आई थी। बरात में दूल्हे का चचेरा भाई जसवीर पुत्र ऋषिपाल निवासी रणजीतपुर भी आया था। ाशाम को जसवीर सड़क पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान मंडावर से बालावाली जा रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर मंडावर बालाबाली मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी संग्राम सिंह और थानाध्यक्ष रवि तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। उधर, गुस्साए लोग सदर विधायक को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed