फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over the death of a young man who was injured in the fight

मारपीट में घायल हुए युवक की मौत पर हंगामा

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a young man who was injured in the fight
मारपीट में घायल हुए युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर। मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को बिजनौर-मंडावर रोड पर एसपी आवास के सामने रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ाना निवासी आकाश (20) पुत्र मंगू की इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में रविवार को मौत हो गई। शाम को परिजन और ग्रामीण एम्स से शव को लेकर बिजनौर पहुंचे और एसपी आवास के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बता दें कि 28 दिसंबर को गांव गड़ाना में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से ही लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मारपीट में घायल आकाश को ऋषिकेश रेफर किया गया था। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी देहात रामअर्ज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से उठाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed