फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over rumors of religious conversion

धर्म परिवर्तन की अफवाह पर किया हंगामा

Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over rumors of religious conversion
अफजलगढ़। ईसाई मिशनरी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें धर्म परिवर्तन संबंधी सूचना पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं, आरएसएस व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

गांव दल्लीवाला निवासी एक ग्रामीण के यहां कीर्तन हो रहा था। आरोप है कि ईसाई मशीनरी के लोगों ने कीर्तन में आए महिलाओं और पुरुषों के गले से भगवान के लाकेट, माथे पर लगा टीका और हाथों से कलावा खुलवा दिया। जिसके बाद यह जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैल गई। वहीं धर्म परिवर्तन संबंधी सूचना पर आरएसएस खंड पर्यावरण संयोजक गौरव राजपूत, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला सचिव परीक्षित, अंकित चौहान, अभिषेक, भीम सिंह, तथा मनोज कुमार आदि सहित अनेक कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जीत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। साथ ही भविष्य में ऐसा कीर्तन दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed