{"_id":"69727aefccb168986a025eae","slug":"uproar-over-removal-of-name-from-amheda-voter-list-bijnor-news-c-27-1-bij1007-170638-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अम्हेड़ा की मतदाता सूची से नाम हटाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अम्हेड़ा की मतदाता सूची से नाम हटाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
हल्दौर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान करीब 100 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने से नाराज गांव अम्हेड़ा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और शिकायत दर्ज कराई।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा की ग्रामीण मतदाता सूची में नाम दोबारा शामिल कराने के लिए बीआरसी भवन पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नगर में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। इसके अनुपालन में महिलाएं-पुरुष बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीआरसी कार्यालय पहुंचने पर दोपहर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद एआरओ नादिर अली के पहुंचने पर मतदाता सूची का कार्य शुरू होने पर लोग शांत हुए। इस मौके पर परवेज, शाहाबाद, गुलशेर, शमशीर अंसारी, राशिद, साकिर, नसीम अहमद, गुलिस्ता, नीमा, सरवरी, शमीमा, सबनम, नयाब बानो, रशीदा, हैदर, नवाब, शाहनवाज, नाजिर, गीता, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन्मतिथि और नागरिकता के दस्तावेज कराने होंगे जमा
रेहड़। एसआईआर के तहत जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई 31 जनवरी तक चलेगी। बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि मैप नहीं होने वाले 1108 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार से ब्लॉक कार्यालय कासमपुरगढ़ी पर नोटिस धारकों की सुनवाई शुरू कर दी गई। आयोग द्वारा जारी नोटिस में दर्शाए गए 11 आवश्यक दस्तावेजों की सूची के अनुसार जन्म तिथि, जन्म स्थान सहित नागरिकता से संबंधित प्रमाणों का सत्यापन किया जा रहा है। पहले दिन 135 नागरिकों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए।