{"_id":"66d49fe8060e6dde9c08d91d","slug":"uproar-over-death-of-woman-admitted-in-medical-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-129852-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में भर्ती महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में भर्ती महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
- ऑक्सीजन नहीं लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई।
शनिवार की देर शाम गांव जगदीशपुर निवासी 80 वर्षीय महिला रामेश्वरी को सांस की दिक्कत होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर कुर्सी पर बैठे रहे। बार-बार कहने के बावजूद भी रामेश्वरी को ऑक्सीजन नहीं लगाया। आरोप है कि सुबह 4:00 बजे बिजली जाने के बाद मरीज का ऑक्सीजन खत्म हो गया। मगर, दूसरी ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी परिजनों ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
सीएमएस मनोज सेन ने बताया कि अगर परिजन लिखित में शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महिला को रात में एक बजे भर्ती किया गया, जिसे सांस की गंभीर समस्या थी। हालत बिगड़ने पर रेफर किया जा रहा था, मगर परिजन लेकर नहीं गए। लाइट जाने पर भी सिलिंडर से ऑक्सीजन लगा दी थी। ऑक्सीजन नहीं लगाने के आरोप निराधार है। - डॉ. प्रेमप्रकाश, शिफ्ट इंचार्ज