{"_id":"6186ca6ad91e7036066aa1be","slug":"uproar-over-death-of-pregnant-woman-in-khari-bijnor-news-mrt563771573","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारी में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारी में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
खारी में गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा
झालू। नगर के निकटवर्ती ग्राम खारी मे एक गर्भवती दलित महिला की मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक झोला छाप है और उसकी लापरवाही से मौत हुई है।
मरने वाली महिला ममता (38) गांव खारी निवासी राजू की पत्नी थी। शुक्रवार को उनका उपचार गांव में बंगाली चिकित्सक कृष्ण गोपाल उर्फ केपी घोष के यहां हो रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उसने ममता इलाज के नाम पर आठ हजार रुपये मांगे थे, परिजन रुपयों का इंतजाम करने चले गए और चिकित्सक ने इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के मुंह से झाग आने लगे और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने बंगाली चिकित्सक कृष्ण गोपाल घोष के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना का पता चलते ही झालू पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। इसी बीच मौका देखकर बंगाली चिकित्सक का परिवार अपना घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। मृतका के चार बच्चे हैं। राजू मजदूरी करता है। लोगों का आरोप है कि चिकित्सक की पत्नी मौसमी घोष आशा है, चंद रुपये के लालच में अपने आवास पर ही डिलीवरी करा कर महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करती है। हल्दौर थानाध्यक्ष तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीएमओ विजय कुमार गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए।