{"_id":"5f6f8d1a8ebc3e9bd50617ba","slug":"uproar-over-death-of-a-patient-in-balaji-hospital-bijnor-news-mrt50326755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
बिजनौर में बालाजी हॉस्पिटल में व्यक्ति की मौत पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
बालाजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा
बिजनौर। जिला मुख्यालय स्थित बालाजी हास्पिटल में एक मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अभी हाल ही में आठ सितंबर को भी एक महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया था।
किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी रजी हैदर( 54) की कुछ दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय पर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने ऑपरेशन करने की सलाह दी तो परिजनों ने हैदर का ऑपरेशन करा दिया। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका ऑपरेेशन सफलतापूर्वक होना बताया। मरीज को पुन: परेशानी होने पर परिजन शनिवार को उसे फिर से अस्पताल लेकर आए, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों की मानें तो मरीज का कुछ दिन पहले पथरी का ऑपरेशन हुआ था। डाक्टरों ने उस समय मरीज की शुगर को सामान्य बताया था। ऑपरेशन बाद मरीज के टांकों में संक्रमण होने लगा और बढ़ता ही गया। इस बीच हास्पिटल में कई बार दिखाया गया। आरोप है कि अब डॉक्टर मरीज की शुगर बढ़ने से मौत होना बता रहे हैं, जबकि ऑपरेशन से पूर्व शुगर सामान्य बताई गई थी। बालाजी हास्पिटल के मालिक अर्जुन सिंह ने बताया कि मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

बिजनौर में बालाजी हॉस्पिटल में व्यक्ति की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन