फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar on the solution day regarding road construction

Bijnor News: सड़क निर्माण को लेकर समाधान दिवस में हंगामा

Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar on the solution day regarding road construction
नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडावली-मोटा महादेव संपर्क मार्ग निर्माण में लोनिवि की उदासीनता पर हंगामा हुआ। ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय नागरिकों ने ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कुछ देर संपूर्ण समाधान दिवस में धरना दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडावली से गांवड़ी, नारायणपुर, टांडा, नियामतपुर, जटपुरा होते हुए करीब तीन किलोमीटर मोटा महादेव बाईपास मार्ग निर्माण किया जाना है। संपूर्ण समाधान दिवस में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीसी ब्रजराज सिंह एड., ग्राम प्रधान मो.अली इरफान अहमद, रूपराम, दयाराम, जितेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, अंकित कुमार,अमित कुमार आदि ने टेंडर प्रक्रिया होने के बावजूद लंबे समय से मार्ग निर्माण कार्य ठप होने, मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता के जवाब पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया तथा कुछ देर संपूर्ण समाधान दिवस धरना दिया। जनप्रतिनिधियों ने नगीना-हरेवाली और किरतपुर-असगरपुर संपर्क मार्ग निर्माण की जांच करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ रणविजय सिंह ने लोक निर्माण विभाग कि सहायक अभियंता मुकेश कुमार को संपर्क मार्ग निर्माण निर्माण में बाधाओं का पता लगाने, निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उधर कवि दुष्यंत कुमार सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह, एसडीएम आशुतोष राम प्यारे जैसवाल, सीओ आकांक्षा गौतम, तहसीलदार संतोष कुमार, बीडीओ दीपक तेवतिया के नेतृत्व में 32 फरियादियों को सुना गया। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।भ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed