{"_id":"6305195752e99a372d28a88c","slug":"uproar-on-phc-in-protest-against-illegal-recovery-nazibabad-news-mrt602196382","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में पीएचसी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के विरोध में पीएचसी पर किया हंगामा
विज्ञापन
नजीबाबाद के पीएचसी पर मेडिकल बनाने में सुविधा शुल्क लेने का विरोध करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। मेडिकल बनवाने पर अवैध वसूली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। पीएचसी प्रभारी आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह संयोजक अभिषेक त्यागी, नगर अध्यक्ष संदीप पांडेय, नगर मंत्री विनय गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, नगर मंत्री मनीषा सैनी, चौ.ईशम सिंह, रुस्तम यादव के नेतृत्व में एबीवीपी के कार्यकर्ता मंगलवार को पीएचसी पहुंचे।
एबीवीपी ने पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मचारी शुभम पर मेडिकल बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एबीवीपी कार्यकर्ता से डॉ. संदीप कुमार के हस्ताक्षर से जारी मेडिकल पर कर्मचारी ने ऑनलाइन सुविधा शुल्क वसूला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जुबेर ने डॉ. संदीप कुमार की उपस्थिति में आरोपी कर्मचारी को बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जुबैर ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एबीवीपी के धरना प्रदर्शन में नीरज राठौर, अनमोल चौहान, हर्ष त्यागी, शुभम चौधरी, शोभित मित्तल सहित अनेक एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।