फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar on Baneli river bridge, Kanwariyas uprooted high gauge

Bijnor News: बनैली नदी पुल पर हंगामा, कांवड़ियों ने उखाड़ दिया हाईटगेज

Mon, 22 Jul 2024 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar on Baneli river bridge, Kanwariyas uprooted high gauge
- हाईटगेज में फंस गया था कांवड़ियों का वाहन
विज्ञापन

-पुल के गर्डर में दरार आने के बाद भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया था हाईट गेज

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। बनैली नदी पुल पर लगाए गए हाईटगेज में कांवड़ियों का वाहन नहीं निकल पाया। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद कांवड़ियों ने हाईटगेज को ही उखाड़ फेंका और अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो गए। दरअसल, पुल के गर्डर में दरार आने पर भारी वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए हाईटगेज लगाया था।
भूतपुरी-जसपुर मार्ग बनैली नदी के पुल पर लगाया गया हाईटगेज बना कावंड़ियों के लिए परेशानी बन रहा है। जसपुर दिशा का हाईटगेज किसी वाहन ने रात में गिरा दिया था, जबकि भूतपुरी दिशा का हाईटगेज लगा हुआ था। रविवार को ढकिया डिलारी के करीब 15 से अधिक कांवड़ियों का एक जत्था कावंड़ लाने के लिए हरिद्वार जा रहा था। कावंड़ियों का जत्था उधर से पुल पार कर भूतपुरी की ओर आया तो उनका वाहन हाईटगेज के कारण रूक गया। वाहन निकालने के प्रयास में वाहन हाईटगेज में फंस गया।
विज्ञापन

इस पर कावंड़ियों ने हाईटगेज हटाने का प्रयास किया और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों से दूसरी ओर से जाने के लिए कहा गया। किन्तु कावंड़ियों ने वापस जाने से इंकार कर दिया। जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से अन्य कई स्थानों के कावंड़ियों के जत्थे भी आ गए। दोनों ओर वाहनों की भीड़ लग गई। कावंड़िये इधर से ही जाने की जिद्द पर अड़ गए। कावंड़ियो की भीड़ और उनकी जिद्द को देखते हुए हाईटगेज हटवा दिया गया। पुलिस व मौके पर अन्य स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद कावंड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

लोनिवि के जेई ज्ञानचन्द्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। उधर, सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पुल की सुरक्षा को देखते हुए सुआंवाला तथा भूतपुरी में पुलिस पिकेट लगा दी। बनैली नदी पुल से बड़े वाहन नहीं निकलने दिए जाएंगे। बड़े वाहन सुआवाला से बादीगढ़ तथा भूतपुरी से अफजलगढ़ की भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed