{"_id":"5f761bfd8ebc3e9bd646dec2","slug":"uproar-of-girl-students-in-ssd-college-nazibabad-news-mrt504046447","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसडी कॉलेज में छात्राओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसडी कॉलेज में छात्राओं का हंगामा
विज्ञापन
एसएसडी कॉलेज में छात्राओं का हंगामा
नजीबाबाद। नगर के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज पर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया। विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय को शिकायतीपत्र सौंपा। उधर कॉलेज प्रशासन ने आरोप को निराधार बताया।
एसएसडी कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष होमसाइंस के विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें कॉलेज से बाहर कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
उधर, कॉलेज की प्रधानाचार्या शीतल ठाकुर ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज की छात्रा मीनाक्षी और उसके पति ने अनावश्यक रूप से विद्यार्थियों को उकसाकर हंगामे के लिए प्रेरित किया और गैर कानूनी रूप से वीडियो बनाने का प्रयास किया। शीतल ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में पंजीकृत बीएससी की कई छात्राओं ने कॉलेज की फीस न देकर साहू जैन कॉलेज में परीक्षाएं दीं। उन्होंने नियमानुसार कॉलेज को ट्रेनिंग आदि के न तो प्रमाण दिए और न ही फीस जमा की रसीद। नियमानुसार प्रोजेक्ट जमा कराने तथा बकाया फीस के लिए कहने पर छात्रों ने अनावश्यक रूप से हंगामा किया।