फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar in Purani village, old man dies

जांच के दौरान पुरैनी गांव में हंगामा, वृद्ध की मौत

Thu, 27 Feb 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Purani village, old man dies
जांच के दौरान पुरैनी गांव में हंगामा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नगीना। डीएम के आदेश पर ग्राम पुरैनी में विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के समक्ष शिकायतकर्ताओं और प्रधान पक्ष के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान शिकायत करने वाला एक वृद्ध गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विकास खंड कोतवाली की ग्राम पंचायत पुरैनी के एक दर्जन से अधिक लोगों ने गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को खादी ग्राम विकास अधिकारी अजय अग्रवाल एवं जेई आनंद वर्मा ग्राम पुरैनी के पंचायत घर पहुंचे। शिकायत कर्ताओं की तरफ से शमशेर जंग, शेर सिंह, कन्हैया, तेजपाल, सचिन, विपिन पहुंचे और ग्राम प्रधान की तरफ से अनूप, अनिल, आमोद, अवनीश मौके पर पहुंचे। आरोप है की जांच टीम के सामने ही दोनों पक्षों में कहासुनी एवं धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें शमशेर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोट आई। शमशेर का पुत्र विपिन उन्हें लेकर नगीना में एक नर्सिंग होम पर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विपिन अपने पिता के शव को लेकर गांव अपने घर चला गया। बाद में विपिन ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता शमशेर जंग का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा। उधर ग्राम प्रधान का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed