{"_id":"60da13378ebc3e91071e2d28","slug":"uproar-in-private-hospital-over-death-of-maternity-bijnor-news-mrt5449258131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

शेरकोट। नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही जमकर हंगामा किया। इस मामले में परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को उसने अपनी पत्नी को शेरकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार पहले तो डॉक्टर सामान्य डिलीवरी कराने का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने बड़े ऑपरेशन से डिलीवरी करने की बात कही। इस पर परिजन राजी हो गए। इस दौरान महिला को पुत्र पैदा हुआ। नवजात को धामपुर के एक निजी अस्पताल में मशीन में रखवाया गया है। आरोप है कि रविवार की देर रात महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस मामले की जानकारी डॉक्टर को दी गई, लेकिन डॉक्टर ने उसकी पत्नी का समुचित उपचार नहीं किया। इस कारण महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करने के बाद मृतका के शव को अपने साथ घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ अनुज कुमार तोमर ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।