फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar at the police station for the recovery of the girl

Bijnor News: युवती की बरामदगी के लिए थाने पर हंगामा

Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station for the recovery of the girl
युवती की बरामदगी के लिए थाने पर हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसी के गांव का दूसरी बिरादरी का युवक बृहस्पतिवार को भगा ले गया। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य विवेक जैन के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने में जाकर काफी देर तक हंगामा किया। युवती को बरामद कर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसी के गांव का दूसरी बिरादरी का युवक बृहस्पतिवार को भगा कर ले गया। जैसे ही घटना का समाज के लोगों को पता लगा तो उनमें आक्रोश फैल गया। जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन के नेतृत्व में ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर थाने पहुंचे। पुलिस पर युवती को बरामद करने और आरोपी युवक पर अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि पुलिस कार्रवाई में यदि लापरवाही नजर आई तो आंदोलन होगा। उधर, कोतवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, युवती को बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए। कोतवाल ने बताया कि युवती को बरामद करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed