फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Uncle and nephew have died and one injured in road accident in Bijnor district

Accident in Bijnor: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, शादी से लौट रहे थे घर, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
सार

Accident in Bijnor : दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। ये शादी में से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
UP: Uncle and nephew have died and one injured in road accident in Bijnor district
सड़क हादसा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके आठ वर्षीय भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी हादसे में घायल हुए छह वर्षीय बच्चे का उपचार चल रहा है। बच्चा और उसके परिवार के चाचा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर गांव गजरौला अचपल रहने वाला सोनू (20) पुत्र नरेश अपने दो भतीजों नमन (8) और हनी (6) को संग लेकर बाइक से बहन की ननद की शादी में शामिल होने गांव टांडा माईदास गया था। बताया गया कि शुक्रवार की शाम को ही वह शादी से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कोटकादर के पास पूरनपुर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने के बाद बाइक नहर में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नमन पुत्र भूरे और हनी पुत्र मिन्टू सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पूर्व MLC हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा तेज, चौतरफा घेराबंदी, खनन माफिया पर है एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे हनी और अमन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नमन की मौत हो गई। घायल हनी को उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बिना कोई कार्रवाई करते हुए शव अपने गांव गजरौला अचपल ले आए। 

यह भी पढ़ें: UP: ऑनलाइन गेम का ऐसा शौक, घर छोड़कर भागा फौजी, 25 लाख रुपये का उठा चुका है घाटा, अफसर भी हैरान

बताया जाता है कि सोनू अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि सोनू हेलमेट लगाये हुए था। नहर में पानी नहीं था, अगर नहर में पानी चलता होता तो शायद घायल व शव का पता लगाना भी मुश्किल था। शनिवार को गंगा बैराज घाट पर चाचा भतीजे का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed