फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A army man left home to play online games, he has incurred loss of 25 lakh so far

UP: ऑनलाइन गेम का ऐसा शौक, घर छोड़कर भागा फौजी, 25 लाख रुपये का उठा चुका है घाटा, अफसर भी हैरान

Fri, 23 Jun 2023 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

Meerut News : ऑनलाइन गेम का शौकीन फौजी घर ही छोड़कर भाग गया। वह अब तक 25 लाख रुपये का घाटा उठा चुका है। मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों को लगी तो वे भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Meerut: A army man left home to play online games, he has incurred loss of 25 lakh so far
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन गेम खेलने का विरोध करने पर फौजी घर छोड़कर भाग गया। फौजी अब तक करीब 25 लाख रुपये का घाटा भी खा चुका है। फौजी की लोकेशन साहिबाबाद में मिली। इसके बाद फौजी की तलाश में सैन्य अधिकारी निकल गए हैं।

विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला सैन्यकर्मी एक रेजीमेंट में तैनात है। फौजी को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है, जिसके चलते वह 25 लाख रुपये का घाटा पहले उठा चुका है। सेना के अधिकारियों ने फौजी को गेम खेलने के लिए मना किया हुआ है। परिजन भी गेम खेलने का विरोध करते हैं। लेकिन गेम खेलने का चस्का फौजी पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह बृहस्पतिवार को घर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने पहले तो फौजी की तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा तो सैन्य अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सैन्य अधिकारी लालकुर्ती एसओ नरेश कुमार से मिले। एसओ ने फौजी के मोबाइल की लोकेशन निकवाई तो साहिबाबाद में मिली। जिसके बाद सेना के अधिकारी साहिबाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि फौजी की लोकेशन साहिबाबाद में मिली है। सैन्य अधिकारी भी तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक

पहले भी एक बार भाग चुका है फौजी
लालकुर्ती थाने पहुंचे सैन्य अफसरों ने लालकुर्ती पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले भी फौजी गेम खेलने के चक्कर में घर छोड़कर भाग चुका है। तब कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक जंगल से फौजी को बरामद किया गया था। तब भी लालकुर्ती पुलिस ने फौजी को तलाश करने के लिए मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed