{"_id":"6a674c589a2d88207f0acea3","slug":"up-three-brothers-from-bijnor-killed-in-accident-head-on-car-collision-on-highway-while-en-route-to-delhi-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर के तीन भाइयों की हादसे में मौत, दिल्ली जाते समय हाईवे पर हुई कारों की आमने-सामने की टक्कर; सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर के तीन भाइयों की हादसे में मौत, दिल्ली जाते समय हाईवे पर हुई कारों की आमने-सामने की टक्कर; सात घायल
Mon, 27 Jul 2026 05:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के गांव मानियावाला के मूल निवासी जहूर अहमद का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था और कभी-कभी गांव आता था। परिवार के लोग कार में सवार होकर गांव आए थे। रविवार रात लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ के बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
तीनों भाइयों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में बिजनौर स्थित अफजलगढ़ के गांव मानियावाला के मूल निवासी तीन सगे भाइयों अबरार (48), अफजाल (35), सरफराज (40) की मौत हो गई। उनके साथ जा रहे तीन परिजनों समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। मृतकों का पूरा परिवार करीब 30 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है। सभी लोग गांव आए हुए थे और रविवार रात दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
जहूर अहमद के परिजन रविवार रात कार से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ के बीच विपरीत दिशा से आ रही कार की उनकी कार से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार तीन भाइयों अबरार, अफजाल और सरफराज पुत्रगण जहूर अहमद की मौत हो गई। इनका चौथा भाई इस्तखार, भतीजा जुनैद व चालक शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों ने अपने पीछे पत्नी व तीन-तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। मानियावाला निवासी मृतकों के चचेरे भाई फुरकान ने बताया कि वे तीनों जसपुर से रविवार की सुबह नौ बजे गांव आए थे। नाश्ता करने के बाद कालागढ़ घूमने चले गए थे। वहां से गांव लौटे तथा शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कॉर्पियो से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले उनके चाचा जहूर परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। उनका परिवार वहीं पर कारोबार करता है, लेकिन साल में एक या दो बार वह रिश्तेदार तथा परिचितों से मिलने के लिए गांव आते रहते थे। गांव मानियावाला में मातम पसर गया है।
ये है मामला
दिल्ली के मुस्तफाबाद से कुछ युवक रविवार को स्कॉर्पियो कार से बिजनौर में एक बरात में आ रहे थे। गढ़ क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अचानक एक पशु कार के सामने आ गया। ड्राइवर स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो बैठा। स्कॉर्पियो पशु से टकराई और फिर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई। संभल की ओर से हापुड़ आ रही अर्टिगा कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अबरार, अफजाल, सरफराज की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। इस्तखार, अफरार, शाहबाज, जुबैर, सरताज सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-दून हाईवे व मेरठ एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, गंगा एक्सप्रेसवे से भी बदलेगा रूट