फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: The officers have freed 600 bighas of encroachment near the Malan river in Bijnor

UP: 600 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, प्रशाशन ने खड़ी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, महिलाओं ने जमकर किया विरोध

Mon, 05 Jun 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jun 2023 06:58 PM IST
सार

Bijnor News : प्रशासन की टीम ने विरोध के बीच 600 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर भी चलवाया।

विज्ञापन
UP: The officers have freed 600 bighas of encroachment near the Malan river in Bijnor
बिजनौर में प्रशासन की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में प्रशासन और तहसील की टीम ने अवैध कब्जा धारकों से लगभग 600 बीघा ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। खेत में खड़ी गन्ने व चरी की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया गया। बताया गया कि मालन नदी पर निरस्त हो चुके पट्टों पर अभी भी कब्जा था। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर के समय नायब तहसीलदार राज कुमार और कोतवाल आरपी सिंह भारी पुलिस फोर्स एवं पीएसी के साथ ग्राम असगरपुर में मालन नदी पर पहुंचे। इस दौरान किसानों के कब्जे से जमीन को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग ने चार ट्रैक्टर चलवा कर खेतों में खड़ी गन्ने व चरी की फसल को खुर्दबुर्द करा दिया। 
विज्ञापन


तहसीलदार राज चौधरी ने बताया कि मालन की जमीन पर वर्ष 1983 में श्रेणी-3 आसामी के लोगों के पट्टे हुए थे। जो वर्ष 2001 में न्यायालय के आदेश पर पट्टे निरस्त हो गए थे। लेकिन पट्टा धारकों ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: व्यापारी ने टिकैत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

खेती करने वालों ने किया विरोध
मालन की जमीन पर खेती कर रहे लोगों का कहना है कि वह 1976 से पट्टे की जमीन को जोत रहे हैं। नीलम, ओमवती, हरी सिंह, भूपेंद्र कुमार, विनीत, जयराम सिंह, अतर सिंह आदि ने खड़ी फसल नष्ट करने पर रोष व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस

उनका कहना था कि प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया, जबकि हमने प्रशासन को भारी मात्रा में भूसा दिया था। आरोप लगाया कि पटवारी ने उसे इधर-उधर बेच दिया था। इस मौके पर एडीओ बाबूराम सिंह, राजबीर सिंह, योगेंद्र पटवारी, सुभाष पटवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed