फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Social media reunited a son who was separated from his family 20 years ago, he was being held hostage

भर आईं आंखें: जिस बेटे को मान लिया था मरा, सोशल मीडिया पर उसे देख भावुक हुए परिजन, 20 साल बाद मिला

Fri, 21 Feb 2025 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

बिजनाैर के धामपुर क्षेत्र से नाैकरी करने गए बेटे को सोशल मीडिया के जरिए 20 साल बाद माता पिता का प्यार मिला। बताया गया कि युवक पंजाब में नाैकरी के लिए गया था, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। 

विज्ञापन
UP: Social media reunited a son who was separated from his family 20 years ago, he was being held hostage
Social Media - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बिजनाैर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार निवासी अब्दुल शकूर का पुत्र मोहम्मद नाजिम (35) 20 साल पहले पंजाब में नौकरी करने के लिए गया था। लेकिन उसे वहां पर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया था। मारपीट कर उससे खेती-बाड़ी का काम करा रहे थे। पंजाब के बाबा रतन देव समिति के पदाधिकारियों ने पता लगने पर उसे किसी तरह से डेढ़ साल पहले डेरे से बंधन मुक्त कराया। अपने आश्रम में ले आए और निरंतर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। सोशल मीडिया में फोटो के वायरल होने से नाजिम को उसके परिजन मिल गए। बृहस्पतिवार को परिजन आश्रम से अपने पुत्र नाजिम को घर ले आए। नाजिम को देख परिवार के लोग प्रसन्न हैं। 

विज्ञापन

बगदाद अंसार निवासी अब्दुल शकूर का कहना है कि पुत्र नाजिम उनका छह पुत्र पुत्रियों में सबसे बड़ा पुत्र है। 15 वर्ष की अवस्था में वह पंजाब में नौकरी करने के लिए गया था।लगभग एक महीने तक नाजिम ने लुधियाना की एक फैक्टरी में नौकरी की लेकिन उसके बाद नाजिम का कोई आता-पता नहीं लगा। उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन नाजिम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

उन्होंने धामपुर पुलिस, पुलिस अधीक्षक बिजनौर और पंजाब में भी नाजिम के गायब हो जाने की रिपोर्ट कायम कराई लेकिन पुलिस नाजिम का पता नहीं निकल पाई। अब वह यह मानकर घर बैठ गए थे कि उनका पुत्र नाजिम दुनिया में अब नहीं है। चार दिन पहले जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को उन्होंने देखा तो वह फोटो देखकर आश्चर्य चकित रह गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में उनके पुत्र का फोटो था जिसमें बाबा रतन देव समिति अमृतसर पंजाब की ओर से लिखा गया था कि नाजिम नाम का व्यक्ति पिछले डेढ़ साल से उनके आश्रम में है। नाजिम जिसका पुत्र हो तो वह पहचान लें और आश्रम से ले जाएं। नाजिम को पहचान लिए जाने के बाद परिजनों ने संबंधित समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया क्योंकि सोशल मीडिया पर संबंधित समिति के पदाधिकारी का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। 

मोबाइल पर फोन से संपर्क करने के बाद वह दो दिन पहले अमृतसर पंजाब संबंधित समिति आश्रम में पहुंचे। वहां पर संस्था के पदाधिकारियों से वार्ता की। वहां उन्होंने नाजिम को पहचान लिया। नाजिम उन्हें देखकर भावुक हो गया। नाजिम के  मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

अब वह नाजिम का निकाह करेंगे , काम करने भी बाहर नहीं जाने देंगे
पिता अब्दुल शकूर और अन्य परिजनों का कहना है कि अब वह नाजिम को कभी नौकरी करने के लिए बाहर नहीं जाने देंगे।  वह घर पर ही काम करेंगे क्योंकि उनके परिवार में चाऊमीन, बर्गर आदि का ठेला लगाया जाता है। 
विज्ञापन

मारपीट कर खेती-बाड़ी का करते थे काम,  वह वहां था बहुत परेशान
उधर नाजिम का कहना है की कुछ लोगों ने उसे वहां पर पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट कर उसे खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह बहुत परेशान था। उसने वहां से निकलने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। समिति के कुछ पदाधिकारी पता लगने पर पहुंचे और उन्होंने बंधन मुक्त कराया। वह एक डेढ़ साल से आश्रम पर ही रह रहा था। वहीं खा-पी रहा था और आश्रम में सेवा कर रहा था। संस्था के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे उसके परिजनों से मिलवाया। वह संस्था के पदाधिकारियों की जमकर तारीफ कर रहा है। कह रहा है कि संस्था के पदाधिकारियों ने ही उसे उसके परिजनों से मिलवाया है। वह पदाधिकारियों के एहसान को ताउम्र नहीं भूल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed