फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Search Continues for Man Drowned in Kho River, NDRF Conducts Rescue Operation After Water Level Reduced

UP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, जलस्तर घटाकर चला सर्च अभियान

Sat, 04 Jul 2026 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में खौ नदी में डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। एनडीआरएफ ने जलस्तर कम होने के बाद नाव के जरिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
UP: Search Continues for Man Drowned in Kho River, NDRF Conducts Rescue Operation After Water Level Reduced
डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर छिबरी गांव में शादी समारोह के दौरान खौ नदी में डूबे 45 वर्षीय सतीश प्रजापति की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नाव के माध्यम से नदी में सघन खोज अभियान चलाया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा
गांव निवासी भीम सिंह के यहां पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आए बारातियों के साथ गांव के सतीश प्रजापति खौ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पहले दिन पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर घटाकर चलाया गया सर्च अभियान
शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए नदी में सघन तलाश अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि धामपुर के उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने खोज अभियान को आसान बनाने के लिए खौ नदी का जलस्तर कम कराया।

पानी का बहाव कम किया गया
खौ बैराज शेरकोट पर तैनात खालिद ने बताया कि शुक्रवार को नदी में 5250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे शनिवार सुबह आठ बजे घटाकर 3350 क्यूसेक कर दिया गया। जलस्तर कम होने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक सतीश प्रजापति का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में तलाश अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed