{"_id":"6a4891564dd0b1ad450ec137","slug":"woman-killed-in-meerut-s-zakir-colony-honour-killing-suspected-police-probe-underway-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Jul 2026 10:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:23 AM IST
सार
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में 21 वर्षीय युवती की उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार को जहां पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी वहीं शनिवार को लोहियानगर में दिन निकलते ही वारदात हो गई। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह 21 वर्षीय किशोरी अक्शा की उसके भाई आरिश ने कथित रूप से तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात उस समय हुई, जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: 12 हजार करोड़ का एक्सप्रेसवे, तीन माह में मांग गया मरम्मत, NHAI की जांच में सामने आई निगरानी में ढिलाई
विज्ञापन
सोते समय मारी गोली, अस्पताल में मृत घोषित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली में नूरे अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे, जबकि 16 वर्षीय अक्स अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने उसे गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आरिश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के कारणों की जांच, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया, उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी से पूछताछ जारी है।