{"_id":"5dc9adab8ebc3e5b1206d6fa","slug":"up-players-are-heavy-on-everyone-bijnor-news-mrt453113320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
नूरपुर में सीबीएसई की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
यूपी के खिलाड़ी रहे सब पर भारी
नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में चल रही राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जेकेजी इंटरनेशनल पब्लिकस्कूल की अंडर 14 टीम ने आसान मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को हराकर अगले मुकाबलों के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
आरआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 14 नवंबर को होगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में चल रही प्रतियोगिता के लिए हॉल में 12 टेबल लगाई गई हैं। सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाया। अंडर 14 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की टीम ने गुरुकुल ग्लोबल पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की टीम को बेहद आसान मुकाबले के बाद 3-0 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में भी जेकेजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा की टीम को 3-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में जेकेजी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की ही सुहानी महाजन ने नेशनल हिल व्यू पब्लिक स्कूल बंगलूरू कर्नाटक की देशना को 3-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में टैक्नो इंडिया पश्चिम बंगाल की टीम ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जयपुर राजस्थान की टीम को 3-0 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने इंडियन स्कूल मस्कट ओमान की टीम को 3-1 से हराया। एसडीवी इंग्लिश स्कूल केरल की टीम ने एमईएस स्कूल दोहा कतर की टीम को 3-1 से पराजित किया। एसडीओए स्कूल तमिलनाडु की टीम ने अक्सरा स्कूल विशाखापट्नम की टीम को 3-0 से मात दी। बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा की टीम ने पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल तमिलनाडु की टीम को 3-1 से पराजित किया। इंदिरा स्कूल पुणे की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल कर्नाटक की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सीबीएसई ऑब्जर्वर डॉ पुष्पेंद्र पुरस्वानी, सीबीएसई टेक्निकल डेलीगेट अतुल चौधरी, चीफ़ रेफ़री मनोज शर्मा, सुभाष तेवतिया, मनप्रीत खैरा, रोबिन तोमर, योगेंद्र सिंह, संजीव देवास, कपिल चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।