{"_id":"61d9a16374f0922d436fa73b","slug":"up-news-two-youth-have-died-and-three-injured-in-car-accident-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Sat, 08 Jan 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:06 PM IST
सार
बिजनौर जिले में शनिवार को एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए दो युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना नहटौर क्षेत्र के गांव नवादा चौहान निवासी सुमित कुमार पुत्र संतराम सिंह अपनी अल्टो कार से गांव के निशू पुत्र बबलू, विशाल पुत्र सुभाष, सचिन पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र राजेश को लेकर कोतवाली देहात आया था। पांचों युवक कार में सवार होकर शनिवार शाम अपने घर वापस नहर के रास्ते से जा रहे थे। बनवारीपुर ककराला नहर की पटरी से गांव माडेवाले के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सुमित (22 वर्ष) पुत्र संतराम सिंह और निशू पुत्र बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल पुत्र सुभाष व सचिन पुत्र गुड्डू और रोहित पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना एंबुलेंस 108 को दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने सुमित और निशू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल व सचिन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के परिजन शवों को साथ ले गए।