फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: one boy has died and many people have injured in fight of two sides in Bijnor

बिजनौर: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल, एक किशोर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 28 May 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 May 2021 03:29 PM IST
सार

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, वहीं उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP News: one boy has died and many people have injured in fight of two sides in Bijnor
गांव में पुलिस बल तैनात और बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रहटा बिल्लौच में मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं घायल हुए एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम गांव रहटा बिल्लौच में प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर नजाकत की अपने पड़ोसी शकील अहमद से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर देर शाम दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में नजाकत, उसका पुत्र राशिद व भाई अरशद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं राशिद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद हायर सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान राशिद (14 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अरशद की तहरीर पर गांव के ही शावेज, आरिफ, रजा और गुल्लु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित ने गांव में पहुंचकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed