फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Live-in partner strangled a soldier to death in Bijnor, know what the woman said after being caught

UP News: बिजनौर में लिव इन पार्टनर ने फौजी की गला दबाकर की हत्या, जानें पकड़े जाने पर क्या बोली महिला

Thu, 24 Jul 2025 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Jul 2025 10:06 PM IST
सार

Murder In Bijnor: नजीबाबाद के आदर्शनगर में अमित सागर अपनी लिव इन पार्टनर ममता के साथ रहता था। अमित की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ममता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP News: Live-in partner strangled a soldier to death in Bijnor, know what the woman said after being caught
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी ममता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में कार्यरत फौजी अमित सागर को उसकी लिव इन पार्टनर से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी ममता को गिरफ्तार कर लिया है। ममता का कहना है कि अमित उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 

गांव कोटा रजबपुर, अमरोहा निवासी अमित सागर भारतीय सेना में 12 साल से कार्यरत था। अमित सागर नजीबाबाद के आदर्शनगर में ममता पत्नी सुभाष के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। ममता बिजनौर की ही रहने वाली बताई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमित की मां कांति देवी अमरोहा से नजीबाबाद पहुंची और थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे अमित की ममता ने गला दबाकर हत्या कर दी है। अमित के मकान मालिक ने 15 जुलाई को फोन करके बताया था कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। जब वह यहां पहुंची तो अमित को अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

वह शव को अपने साथ अमरोहा ले गईं। वहां की पुलिस ने अमित का पोस्टमार्टम कराया, तो गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। कांति देवी का कहना है कि अमित की हत्या में ममता और उसके भाई योगेश पुत्र केशव का हाथ है। पुलिस ने कांति देवी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ममता को गिरफ्तार कर लिया। 
 

ममता ने पुलिस को बताया कि अमित सागर शराब पीने का आदी था और उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने हत्यारोपी ममता का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

ये भी देखें...
Bijnor: आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला, देखते रहे ग्रामीण, दूर तक बिखरा था मांस और सिर के बाल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed