{"_id":"6882438a1135105fea03f88d","slug":"bijnor-stray-dogs-tore-a-woman-to-death-villagers-kept-watching-blood-and-hair-scattered-far-and-wide-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला, देखते रहे ग्रामीण, दूर तक बिखरा था मांस और सिर के बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला, देखते रहे ग्रामीण, दूर तक बिखरा था मांस और सिर के बाल
Thu, 24 Jul 2025 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:01 PM IST
सार
Dog Attack: गांव सलावतनगर में मुन्नी देवी धान की निराई कर रही थी, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीण उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। कुछ देर बाद लाठी-डंडे लाकर कुत्तों को भगाया, मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मुन्नी देवी की फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफजलगढ़ के गांव सलावतनगर में बृहस्पतिवार को धान की निराई कर रही झाड़पुरा निवासी मुन्नी देवी (65) को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण खूंखार कुत्तों को देख महिला को बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। बाद में लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया गया, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
महिला को मारने वाले कुत्ते आराम फरमाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गांव झाड़पुरा निवासी हुकम सिंह की गांव सलावतनगर में खेती की जमीन है। वहां उन्होंने एक कोठरी व पशुशाला भी बना रखी है। हुकम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी अकेली ही धान की निराई कर रही थी। तभी वहां आवारा कुत्तों का एक झुंड आ गया और उन्होंने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते मुन्नी देवी को काफी देर तक नोचते रहे। सिर के बाल तक नोच डाले और हाथ-पैरों को बुरी तरह फाड़ डाला। महिला बचाव के लिए चीखती रही लेकिन कुत्तों का झुंड उसे नोचता रहा। जब ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर का मांस और बाल दूर तक खेत में बिखरे पड़े थे। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे ओर महिला के शव का पंचनामा भरकर शव कब्जे में ले लिया। सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।